बदलते तकनीकी दौर में केवल पारंपरिक कौशल ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का ज्ञान भी आवश्यक होता जा रहा है। इसी दिशा में IndiaAI Mission के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में Data & AI Lab की स्थापना तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
ITI के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर
IndiaAI Data & AI Lab के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित तकनीकें शामिल हैं—
एक लैब, तीन महत्वपूर्ण जोन
Learning Zone: विद्यार्थियों को कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण, प्रोग्रामिंग एवं AI की बुनियादी जानकारी प्रदान करने के लिए।
Collaborative Zone: समूह चर्चा, टीमवर्क, नए विचारों एवं सामूहिक परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए।
Development & Inferencing Zone: उन्नत AI मॉडल विकसित करने, परीक्षण करने एवं व्यावहारिक परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लैब
प्रस्तावित 29.5 × 25 फीट अर्थात 737.5 वर्ग फीट क्षेत्रफल की लैब में आधुनिक कंप्यूटर, हाई-परफॉर्मेंस वर्कस्टेशन, इंटरैक्टिव डिजिटल पैनल, हाई-स्पीड इंटरनेट, वातानुकूलित वातावरण एवं आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था की परिकल्पना की गई है।
रोजगार की नई संभावनाएँ
AI एवं डेटा आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, औद्योगिक ऑटोमेशन, डेटा प्रोसेसिंग और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने में सहायक होगा।
IndiaAI Data & AI Lab ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है।
आने वाले समय में ITI केवल पारंपरिक हुनर सीखने का केंद्र ही नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचार और डिजिटल कौशल विकास का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।
आज का हुनर, कल की तकनीक — यही है विकसित भारत की नई पहचान।
#IndiaAI #ITIEducation #ArtificialIntelligence #SkillIndia #DigitalIndia #DataAILab #FutureSkills #ITITop